जय गुरु देव
समय का जगाया हुआ नाम जयगुरुदेव मुसीबत में बोलने से जान माल की रक्षा होगी ।
परम सन्त बाबा उमाकान्त जी महाराज, उज्जैन (मध्य प्रदेश)
भगवान राम (Bhagavaan Raam)

राम नाम की महिमा क्या है?
राम नाम सिर्फ एक नाम नहीं है भक्त की भक्ति है राम नाम, वीर की शक्ति है राम नाम, हनुमान जी का बल है राम नाम।

राम जी का नाम लिखने से क्या होता है?
रामायण के अनुसार राम नाम जपने से अधिक फल राम नाम लिखने से मिलता है राम नाम लिखने से मन एकाग्र होता और स्‍मरण शक्ति में वृद्धि होती है।

राम नाम का जाप करने से क्या लाभ होता है?
प्राण निकलते समय जिस प्राणी के मुंह से भगवान श्री राम का नाम शबद निकल आता है वह प्राण त्यागकर संसार सागर से पार चला जाता है, अर्थात मरते समय राम राम बोलना यह स्मरण करता है वह भवसागर से पार जाता है। जन्म मरण से छूट जाता है।