जय गुरु देव
समय का जगाया हुआ नाम जयगुरुदेव मुसीबत में बोलने से जान माल की रक्षा होगी ।
परम सन्त बाबा उमाकान्त जी महाराज, उज्जैन (मध्य प्रदेश)
जिंदगी को बेहतर बनाने वाले अनमोल वचन

Jindagi Ko Behatar Banane Vaale Anamol Vachan

1- अनुमान गलत हो सकता है पर अनुभव कभी गलत नहीं होता, क्योंकि अनुमान हमारे मन की कल्पना होती है; और अनुभव हमारे जीवन की सीख।

2- कुछ पाने के लिए कुछ खोना भी पढ़ता है इसलिए खोने की हिम्मत रखो और पाने की खुशी।

3- एक बहुत अच्छी बात, “आप का खुश रहना ही आप का बुरा चाहने वालों के लिए सबसे बड़ी सजा है।”

4- किसी ने पूछा, “कोई अपना छोड़कर चला जाए तो क्या करोगे?” किसी ने बड़ा ही खूबसूरत जवाब दिया, “अपना कभी छोड़कर नहीं जाता और जो छोड़कर चला जाता है वो कभी अपना नहीं होता।”

5- सम्मान कभी छीन कर नही पाया जाता बल्कि उसे अच्छे स्वभाव और अच्छे कर्मों द्वारा कमाया जाता है।

6- जब तक हम ये समझ पाते हैं कि ज़िन्दगी सच में क्या है, तब तक वो आधी निकल चुकी होती है।

7- जब लोगों की कड़वी बातें भी आपको मीठी लगने लगें और दुख के बाद भी आप मुस्कुराना सीख लें, तो समझ लेना आपको जीवन जीना आ गया।

8- कड़वा सच, “लोग आपके बारे में अच्छा सुनने पर शक करते हैं; और बुरा सुनने पर तुरंत यकीन कर लेते हैं।

9- कुंए में डाली गई बाल्टी भी तभी भरती है जब वो थोड़ा झुकती है, जिंदगी का नियम भी यही है; जो झुकता है वही पाता है। कब क्या ले जाएं, और कब क्या दे जाएं।

11- एक अच्छा इंसान अपनी मीठी जुबान से जाना जाता है, वरना अच्छी बातें तो किताबों पर भी लिखी होती हैं।

12- इस संसार में हर कोई किसी ना किसी मतलब से ही आपका साथ देता है, जो लोग अपने होने का सबसे ज्यादा हक जताते हैं, अक्सर वही लोग सबसे पहले धोखा देते हैं।

13- दुनिया की हर तकलीफ आपकी हिम्मत के आगे घुटने टेक देती है।

14- खाने में कोई ज़हर घोल दे तो, एक बार को उसका इलाज संभव है; लेकिन ‘कान’ में अगर कोई ज़हर घोल दे, तो उसका कोई इलाज नहीं है।

15- अपने अच्छे दिनों में कभी भी उन लोगों को ना भूलें, जिन्होंने बुरे दिनों में आपका साथ दिया था।

16- जो लोग आपसे दूर होना चाहते हैं, वो लोग सारा दोष हालातों पर डाल देते हैं।

17- धीरे ही सही मगर हमेशा बढ़ते रहो क्योंकि एक समय के बाद रुका हुआ पानी भी सड़ने लग जाता है।

18- दूसरों में अक्सर कमियां निकालते हैं हम लोग, लेकिन मजाल है कभी आईने में देखकर खुद के बारे में नही सोचते।

19- उधार हमेशा सोच समझ कर दीजिए क्योंकि बाद में अपने ही पैसे भिखारियों की तरह मांगने पड़ते हैं।

20- भगवान पर भरोसा रखने वालों का बुरा समय भी अच्छे से निकल जाता है।