जय गुरु देव
समय का जगाया हुआ नाम जयगुरुदेव मुसीबत में बोलने से जान माल की रक्षा होगी ।
परम सन्त बाबा उमाकान्त जी महाराज, उज्जैन (मध्य प्रदेश)
बाबा उमाकान्त जी महाराज के धर्म गुरु, पंडित, मुल्ला, पुजारी, मठाधीश, महंतों के लिए अनमोल वचन

Baba Umakant Ji Maharaj ke Dharm Guru, Pandit, Mulla, Pujare, Mathadhesh, Mahnton Ke Liye Anmol Vachan

Precious words of Baba Umakant Ji Maharaj for religious teachers, pundits, mullahs, priests, abbots and mahants | Baba Umakant Ji Maharaj Ujjain Madhya Pradesh

धर्मगुरु,पंडित, मुल्ला, पुजारी, मठाधीश, महंतों से यह कहना है कि इस समय कलयुग में जड़ माया (धन - दौलत), चेतन माया (औरत) का बड़ा जोर है। गृहस्थ का अन्न खाने, उनका दान दिया हुआ धन उपयोग करने, दाताओं की भलाई के लिए सेवा-भजन न करने व कराने से दोनों मायाओं का जोर तेज हो जाता है, कारागार व नर्क का दरवाजा खुल जाता है इसलिए आप बुराइयों से बचने के लिए मौत और समरथ गुरु के वचन को हमेशा याद रखो। जो स्थान आपको मिला है, उसकी गरिमा को बनाए रखो। गृहस्थ का खाया हुआ नमक अदा करो उनके बीच जा करके उनका खान - पान, चाल - चलन, विचार, व्यवहार सही रखने का ईश्वरवादी, खुदा परस्त बनने का पाठ पढ़ाएं और इस मानव शरीर से सच्ची पूजा - इबादत कर के अंतर में जो देवी-देवताओं का दर्शन, खुदा का दीदार होता है उसको करिए और लोगों को कराइये और अगर आपको तरीका नहीं मालूम है तो किसी जानकार के पास उनको जाने की प्रेरणा दीजिए।

याद रहे धृतराष्ट्र को 106 जन्म के पीछे के बुरे कर्म के कारण अंधा होना पड़ा था। चूक जाने पर आप को भी कहीं कर्मों की सजा न मिल जाए।
 
 
 
जय गुरु देव
अधिक जानकारी के लिए आप बाबा जयगुरुदेव धर्म विकास संस्था, उज्जैन, मध्य प्रदेश की अधिकृत वेबसाइट www.jaigurudevukm.com और संस्था का अधिकृत यूट्यूब चैनल jaigurudevukm पर जाये।
 

क्या आपको पता है...?

  • परम पूज्य परम संत बाबा जयगुरुदेव जी महाराज ने अपने आध्यात्मिक उत्तराधिकारी परम पूज्य परम संत बाबा उमाकान्त जी महाराज से सम्बन्धित यह विशेष बात कही थी कि ....

    शरीर में कोई तकलीफ बीमारी या परेशानी है तो इनसे दवा पूछ लिया करो, ठीक हो जायेगी।...Read More